कुर्सी विधानसभा क्षेत्र में किया तूफानी जनसम्पर्क, मांगे वोट, साधा भाजपा पर निशाना

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2022 के लिए नारा गढ़वाया है-नई हवा है, नई सपा है। अखिलेश यादव के करीबी संजय लाठर के अनुसार उनकी पार्टी का मुकाबला योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ने वाली भाजपा से होना है। सपा के रणनीतिकार को भरोसा है कि नई हवा है, नई सपा हैश् के आगे अबकी बार फिर योगी सरकार के दावों की पूरी हवा निकल जाएगी। सपा के एक अन्य रणनीतिकार अभिषेक मिश्रा भी भाजपा और बसपा को राजनीतिक रूप से कमजोर करने के लिए तैयारी में जुटे हैं। जबकि अखिलेश यादव की योजना नवरात्र के बाद पूरे प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में जाने और रथयात्रा करने की है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी से कुर्सी विधानसभा क्षेत्र के संभावित प्रत्याशी चौधरी उबैद अहमद की दावेदारी पेश करने से कुर्सी की आवाम की आंखों में एक उम्मीद की किरण जागृत हुई है। तथा जनता को लगने लगा है कि अब उनका विकास का स्वप्न पूर्ण होगा और वे एक बार फ़िर सिर उठाकर जीना शुरू कर सकेंगे। चौधरी उबैद अहमद ने आज कुर्सी विधानसभा क्षेत्र में एक विशाल रैली निकाली और गाँव-गाँव जाकर लोगों से जनसम्पर्क कर उनकी समस्याएं सुन उनका निस्तारण करने का हर संभव प्रयास भी किया। कुर्सी विधानसभा क्षेत्र से सपा के संभावित प्रत्याशी व टिकट के प्रबल दावेदार चौधरी उबैद अहमद ने आज फतेहपुर ब्लॉक के ग्राम इदायतपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय से एक विशाल रैली की शुरुआत की तथा पूरे क्षेत्र में जाकर जनसंपर्क किया और सपा के लिए वोट मांगे। चौधरी उबैद के नेतृत्व में आज फिर सैकड़ों महिलाओं व पुरुषों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। चौधरी उबैद अपने समर्थकों व साथियों के साथ कुर्सी विधानसभा क्षेत्र का तूफानी दौरा कर रहे हैं। तथा उनकी यह लगन और मेहनत को देखकर क्षेत्र की जनता उनसे जुड़ रही है। यही नहीं लोगों ने तो उन्हें अपना भावी विधायक मानना भी शुरू कर दिया है। और गग्रामीणों ने अपनी-आपनी समस्याओं को उनके पास ले जाना भी शुरू कर दिया है। इस मौके पर बात करने पर चौधरी उबैद कहा कि टिकट किसी को भी मिले पर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर हम केवल हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को ही देखना चाहते हैं। और आगामी विधानसभा चुनाव का हमारा प्रथम प्रयास नई हवा, नई सपा के नारे के साथ अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना होगा। इसके बाद उन्होंने वर्तमान सरकार निशाना साधते हुए कहा कि योगी सरकार में सिर्फ और सिर्फ झूठ की राजनीति कर रही है। आज जहां हमारे उत्तर प्रदेश की जनता भुखमरी की कगार पर खड़ी है वहीं प्रदेश के मुख्या बड़े-बड़े पूंजीपतियों के साथ बैठके कर रहे हैं और ग़रीबों व मज़लूमों की इस सरकार में कोई सुनवाई नहीं है। रोज़गार के सभी अवसर बंद कर दिए हैं। तथा देश व प्रदेश को एक बार फिर यह सरकार गुलामी की तरफ ले जा रही है। इसके बाद उन्होंने कहा कि जब-जब अधर्मी व्यक्ति धर्म का चोला पहनता है तब-तब देश को नुकसान ही पहुंचा है। और यही काम इस सरकार में हो रहा है। एक तरफ जहाँ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने शासनकाल में विकास की गंगा बहाई थी वहीं दूसरी तरफ इस सरकार ने केवल उन्हीं का योजनाओं का पुनः उदघाटन कराया है। और केवल नाम बदलने के इलावा इस सरकार में एक भी योजना नहीं लायी गयी है। विकास और रोज़गार के नाम पर तो यह सरकार शून्य है। इस मौके पर क्षेत्र के सभी प्रधान व बी.डी.सी. सहित बब्बी खान, गुड्डू, इकराम, ललित गुप्ता, आशीष कुमार, मो. इस्माईल, अमरेश कुमार, जय प्रकाश, राहुल कुमार, राम सहारे, विद्या प्रसाद, अनुराग वर्मा, रानू विश्वकर्मा एवं सैकड़ों कार्यक्रता व ग्रामीण भी मौजूद रहें।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!