पुण्यतिथि पर याद किये गये पूर्व विधायक हरदेव

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

फतेहपुर बाराबंकी। पूर्व विधायक हरदेव सिंह रावत क्षेत्र के एक सक्रिय नेता थे, जो कि जनता के दुःख सुख मे हमेषा साथ देने के लिये तत्पर रहते थे। उनके अकस्मिक निधन के बाद इस क्षेत्र ने एक कुषल नेता खो दिया। उक्त विचार प्रगतिषील समाजवादी पार्टी के महासचिव डा0 विकास यादव ने पूर्व विधायक हरदेव सिंह रावत की पन्द्रहवी पुण्यतिथि के अवसर पर उनके ग्राम सरसवां मे व्यक्त किये। इससे पूर्व उन्होने उनकी समाधि पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उन्होने कहा कि हरदेव सिंह रावत इस क्षेत्र के जननायक थे। उनके निधन से विधान सभा क्षेत्र को अपूर्ण क्षति हुई है, वे आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। वह क्षेत्र में सक्रिय रह कर लोगों के सुख दुःख में हमेशा खड़े रहते थे। पूर्व विधायक के भाई बजरंग रावत, पुत्र जनार्दन रावत, आदि लोगों ने स्मारक स्थल पर पुष्पार्पण किया। इस मौके पर बैजनाथ रावत, राममिलन यादव, विश्वनाथ यादव, रमेश चंद्र, सुजीत रावत, मानसिंह, रमेश चंद्र वर्मा, पप्पू वर्मा आदि लोग मौजूद थे।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

Don`t copy text!