संस्कृति चेतना जागरण का आवश्यक पहलू है : उर्मिला रावत

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

बाराबंकी। लोक संस्कृति का संरक्षण देख देश का महत्वपूर्ण कर्तव्य होता है इसी कड़ी में लोकगीत लोक नृत्य वह संस्कार गीतों का संरक्षण उन्हें बढ़ावा देना नई प्रतिभाओं को अवसर एवं मंच प्रदान करना संस्कृति चेतना जागरण का आवश्यक पहलू है उक्त विचार सांसद की धर्मपत्नी उर्मिला रावत जी ने बतौर मुख्य अतिथि मोहम्मद सईद मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा चौहान गेस्ट हाउस बाराबंकी में आयोजित एवं भारत सरकार के संस्कृत मंत्रालय द्वारा प्रायोजित लोकगीत, लोक नृत्य व सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किया श्रीमती रावत ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना में जहां देश का विकास गरीबों की उन्नति में शामिल है वहीं देश की विलुप्त हो रही संस्कृति का संरक्षण भी प्रमुख है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि माननीय प्रसिद्ध उपन्यासकार एवं अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बालेंद्र द्विवेदी ने कलाकारों का उत्साह वर्धन किया और संस्था की सचिव शाइस्ता अख्तर को इस तरह के आयोजन करने के लिए बधाई दी कार्यक्रम में प्रभात एवं कनौजिया और अंजली शर्मा की टीम ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। वहीं ग्रामीण क्षेत्र से आए कलाकारों ने अपने अपने लोक गायन के एवं लोक नृत्य के द्वारा समा बांध दिया। कार्यक्रम में आयोजक संस्था मोहम्मद सईद मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी द्वारा कलाकारों को एवं अतिथियों को अनमोल रत्न सम्मान से भी विभिन्न क्षेत्रों के उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र अंग वस्त्र गमला सहित पौधा स्मृति चिन्ह आदि पुरस्कारों से सुशोभित किया कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों में आरडी शुक्ला, सोन कुमार, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, प्रदीप सारंग, अब्दुल खालिक, जिला उद्योग केंद्र की रूबी जमशेद व लखनऊ की लोक गायिका गीता शुक्ला जी की विशेष उपस्थिति रही तथा कलाकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में शाइस्ता अख्तर सचिव मोहम्मद शहीद मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी ने आए हुए प्रतिभागियों कलाकारों एवं अतिथियों का धन्यवाद अदा किया।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

 

 

Don`t copy text!