सपा नेत्री नेहा सिंह आनंद ने भ्रमण कर पार्टी के प्रति लोगों को किया जागरूक
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270
2022 के चुनाव में पार्टी के जनाधार को बढ़ाने पर हुई चर्चा
बाराबंकी। शुक्रवार को विधानसभा 272 हैदरगढ़ का भ्रमण कार्यक्रम ग्राम कनवा में पूर्व प्रत्याशी अध्यक्ष जिला पंचायत/सदस्य जिला पंचायत नेहा सिंह आनंद ने भ्रमण कर समाजवादी पार्टी के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर राहुल चौहान, आलोक सिंह, राममिलन गौतम, पुत्तीलाल, विसेसर, राहुल सिंह आदि लोग साथ में मौजूद रहे। ग्राम पिचुरी में बबलू सिंह पूर्व ब्लॉक प्रमुख से मुलाकात कर समाजवादी पार्टी की नीतियों पर चर्चा की। महिंद्रा ट्रैक्टर एजेंसी हैदरगढ़, प्रधान आशाराम ग्राम बारा, आशिफ खान ग्राम जाशेपुर, संजय सिंह प्रधान ग्राम मरूई से मिलकर समाजवादी पार्टी के पक्ष में वोट की अपील की। ग्राम इलियासपुर (लेसवा) में देशबंधु से मुलाकात किया एवं गाँव में जनसंपर्क कर लोगों से समाजवादी पार्टी के पक्ष में वोट की अपील की। हैदरगढ़ विधानसभा अध्यक्ष दादा परशुराम यादव से मुलाकात कर मिशन 2022 पर चर्चा हुई एवं विधानसभा 2022 के चुनाव में पार्टी के जनाधार को बढ़ाने पर चर्चा हुई। इस मौके पर अभिषेक यादव एवं शांति देवी यादव मौजूद रही।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270

