प्रदेश अध्यक्ष का शिक्षकों ने किया स्वागत
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद वसीम कुरेशी की रिपोर्ट दरयाबाद बाराबंकी:7874257456
बाराबंकी। शनिवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय का हाईकोर्ट में मिली जीत के बाद नगर में आगमन हुआ। उनके इस आगमन पर सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिक्षक नेता मानवेन्द्र प्रताप सिंह ने उनको सम्मानित किया तथा साथियो संग स्वागत समारोह का भी आयोजन किया। इस मौके पर बात करते हुए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष् सुशील कुमार पाण्डेय ने बताया कि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के निर्वाचन संबंधी कार्यवाही को डिप्टी रजिस्ट्रार चिट्स फण्ड लखनऊ द्वारा एवं एक अन्य के द्वारा फर्जी व कूटरचित तरीके से निर्वाचन कार्यवाही अभिलेख के आधार पर डिप्टी रजिस्ट्रार द्वारा नोटशीट एवं अन्य तथाकथित को पंजीकृत किया गया था। जिसके संबंध में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय द्वारा लखनऊ हाई कोर्ट में दाखिल किया गया। योजित याचिका वरिष्ठ अधिवक्ता हरगोविंद सिंह परिहार व महेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में लम्बी सुनवाई के बाद उच्च न्यायालय लखनऊ ने अपने आदेश को डिप्टी रजिस्ट्रार चिट्स फण्ड लखनऊ के द्वारा अन्य को जारी नोटशीट आदेश (पंजीकृत सूची) को निरस्त करते हुये, सुशील कुमार पाण्डेय अध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के निर्वाचन को सही मानते हुए आदेश को पारित किया गया एवं कहा गया कि डिप्टी रजिस्ट्रार चिट्स फण्ड लखनऊ 4 माह के भीतर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के अन्य व्यक्तियो द्वारा दावेदारी विवाद को समाप्त किया जाए। प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय की इस जीत पर पूरे संगठन में खुशी का माहौल है। एवं सभी पदाधिकारियों ने बारी-बारी से उनको माला पहनाकर स्वागत भी किया। इस मौके पर संगठन के सभी पदाधिकारीगण मौजूद रहें।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ मोहम्मद वसीम कुरेशी की रिपोर्ट दरयाबाद बाराबंकी:7874257456

