भाजपा में सभी वर्ग का सम्मान : सांसद
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। विधानसभा जैदपुर के मंडल हरख के शक्ति केंद्र उधवापुर बूथ संख्या 320 पर का सदस्यता अभियान हरख के रंजना लान, नेवली चौराहे पर अभियान का शुभारम्भ जिले के लोकप्रिय सांसद उपेन्द्र सिंह रावत द्वारा किया। इस सदस्यता अभियान में 50 नए सदस्य बनाए गए तथा 55 पुराने सदस्यों का सत्यापन हुआ। सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि सदस्यता अभियान निरंतर चलता रहेगा। भाजपा के साथ लोग तेजी से जुड़ रहे है। क्योंकि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है कि सभी वर्ग के लोगो का सम्मान व विकास करती है। इस अवसर पर जितेन्द्र कुमार, आशुतोष अवस्थी, सुशील रावत आदि लोग मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

