मसौली पुलिस ने गोण्डा – बहराईच राष्ट्रीय राजमार्ग पर पैदल गस्त लोगो को दिलाया सुरक्षा का अहसास

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

मसौली बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स के निर्देश पर वुधवार की देर शाम मसौली पुलिस ने गोण्डा – बहराईच राष्ट्रीय राजमार्ग पर पैदल गस्त लोगो को जहाँ सुरक्षा का अहसास दिलाया वही यातायात के प्रति लोगों को जागरूक किया।
प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव की अगुवायी में वुधवार की देर शाम हॉइवे पर पैदल गस्त किया गया और लोगो को यातायात के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि दुर्घटनाओं से बचने के लिए सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है आप सभी लोग स्वयं सचेत रहे। तथा वाहन चलाते समय हेल्मेट एव सीट बेल्ट का अवश्य प्रयोग करे। प्रभारी निरीक्षक श्री श्रीवास्तव ने हॉइवे पर स्थित ढाबो एव होटलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।
इस मौके पर कस्बा इंचार्ज सुधीर कुमार यादव उपनिरीक्षक अब्दुल रहमान खान, धनीराम वर्मा, महेश सिंह, माया यादव, हेड कॉन्स्टेबल रामनयन सिंह, फतेह बहादुर वर्मा, शुक्ला, मो0 आमीन, राम नरायन राणा, गणेश बाबू, सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

Don`t copy text!