बीजेपी के झूठ का पर्दाफाश 2022 में करेगी जनता, विश्वनाथ पाल,

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी 16 अक्टूबर 2021 बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर विधानसभा क्षेत्र रामनगर के दरिगापुर चौराहा पर बहुजन समाज पार्टी के प्रभारी प्रत्याशी राम किशोर शुक्ला द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष अनिल गौतम एवं अध्यक्षता राम किशोर शुक्ला ने किया।

प्रशिक्षण शिविर के मुख्य अतिथि अयोध्या मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी विश्वनाथ पाल जी रहे एवं विशिष्ट अतिथि अजय गौतम मुख सेक्टर प्रभारी अयोध्या मंडल रहे..मुख्य अतिथि पाल जी ने कहा कि देश आजादी के बाद बहुजन समाज के लोगों का मनुवादी पार्टियों कांग्रेश एवं अन्य राजनीतिक पार्टियों ने वोट लेकर राजनीतिक सुख भोगा ,सरकार बनाई ।नेता ,विधायक , सांसद,मंत्री बने ,लेकिन अनुसूचित जात ,पिछड़े समाज एवं धार्मिक अल्पसंख्यक समाज के लोगों को शासन सत्ता में हिस्सेदारी और भागीदारी देने का काम नहीं किया लेकिन 1984 में बहुजन समाज पार्टी के गठन के बाद राजनीतिक रूप से हाशिए पर किए गए दलितों ,पिछड़ों अल्पसंख्यकों  की संख्या के अनुपात में हिस्सेदारी भागीदारी देकर उनको मान सम्मान देने का काम बहुजन समाज पार्टी द्वारा किया गया। पिछड़े समाज के लोगों को शिक्षा ,नौकरी, एवं राजनीति में आरक्षण देने के लिए मान्यवर कांशी राम साहब के संघर्षों के बल पर केंद्र की सरकार को मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू करनी पड़ी थी, बीएसपी के पूर्व किसी भी नेता या पार्टी ने पिछड़े ,दलित समाज के लोगों के हक अधिकार दिलाने  के लिए संघर्ष नहीं किया था। केंद्र एवं प्रदेश में बीजेपी की सरकार के गुंडाराज ,जंगलराज, लूट, अपहरण ,हत्या, बलात्कार, जैसे जघन्य घटनाओं से आम जनमानस त्राहि-त्राहि कर रहा है, इस समय किसान खाद ,बीज के लिए भटक रहा है केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि काले कानून केवल उद्योगपतियों को खुश करने के लिए हैं इन तीनों काले कानून किसानों को गुलाम लाचार बनाने के लिए लाए गए हैं आज किसान, छात्र ,गरीब, मजदूर, बेरोजगार, रोजी, रोटी के लिए भटक रहा है पाल ने बताया कि यूपी में बीएसपी की सरकार बनने पर किसान विरोधी तीनों काले कानून लागू नहीं किया जाएंगे, बेतहाशा महंगाई से निजात दिलाने के लिए कठोर कदम उठाया जाएंगे ,बेरोजगारों को रोजगार ,छात्रों को शिक्षा, किसानों को उनकी फसल का वाजिब मूल्य के साथ-साथ बहन बेटियों के मान सम्मान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। उनके द्वारा कानून का राज स्थापित करने ,सबको शिक्षा, सुरक्षा सम्मान के लिए 2022 में राम किशोर शुक्ला जी को भारी मतों से जिताने ,बहन कुमारी मायावती जी को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का आवाहन किया। केंद्र व प्रदेश की सरकार ने जनता से झूठे वादे करके लोकलुभावन जाल में फंसा कर सरकार बनाई है जनता बीजेपी को उखाड़ फेंकने के लिए कमर कस चुकी है।
         प्रभारी प्रत्याशी राम किशोर शुक्ला ने कहां की बहन जी की सरकार में सभी का सम्मान सुरक्षित था ब्राह्मण समाज के लोगों के साथ साथ सर्व समाज के लोगों को हर क्षेत्र में हिस्सेदारी भागीदारी देने का काम किया था। गरीब, किसान मजदूर किसान मजदूर छात्र सभी खुशहाल थे आज सरकारी योजनाएं पूजी पतियों के हवाले कर दी गई है। डीजल पेट्रोल रसोई गैस खाद बीज चिकित्सा में की गई बेइंतेहा मूल्य वृद्धि से आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है इसलिए 2022 में अत्याचारी सरकार को सत्ता से हटाकर सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की विचारधारा वाली बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाकर बहन मायावती जी को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का अनुरोध किया। पाल जी ने बताया कि संगठन को जिले से लेकर बूथ स्तर तक मजबूती से तैयार करके सर्व समाज के बीच में भाईचारा बनाकर, समाज में के बीच बने हुए भाईचारा को तोड़ने वाले भाजपा सपा के काले कारनामों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करना है।
     कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुख्य सेक्टर प्रभारी अयोध्या मंडल अजय गौतम, विजय कुमार ,सेक्टर प्रभारी बराती लाल गौतम ,राम प्रताप मिश्रा, सुरेश चंद गौतम ,आरिफ अंसारी ,आरपी गौतम ,अरविंद यादव, सूरज रावत ,भगवानदीन चौधरी, रंजीत कनौजिया, अजय गौतम ,मोहम्मद शाद अहमद ,जय श्री राम गौतम, शेष कुमार वर्मा ,सोनेलाल गौतम, निखिल शर्मा ,,राममूर्ति कनौजिया देवी शरण यादव, हजारीलाल गौतम, उमेश रावत, अनीता भारती ,जमील अंसारी, सहित काफी संख्या में लोगों ने अपने विचार व्यक्त करके बीएसपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का संकल्प लिया।रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
Don`t copy text!