अफ़्रीकी संघ में इस्राईल की उपस्थिति का विरोध हुआ तेज़

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

अल्जीरिया और दक्षिणी अफ्रीका ने अफ़्रीकी संघ में ज़ायोनी शासन की उपस्थिति का खुलकर विरोध किया है। फ़ार्स न्यूज़ के अनुसार अल्जीरिया के विदेशमंत्री रमतान लआमेरा और अफ़्रीका के अन्तर्राष्ट्रीय मामलों के प्रभारी नेलीडी बानादूर ने एक संयुक्त बयान जारी करके अफ़्रीकी संघ में पर्यवेक्षक सदस्य के रूप में इस्राईल को स्वीकार किये जाने का विरोध किया है। दोनो पक्षों ने इस संयुक्त बयान में अफ्रीकी संघ के लिए हर प्रकार के संभावित ख़तरों से सचेत किया है।  उनका कहना है कि हर उस काम से बचा जाए जो अफ़्रीकी संघ की एकता को ख़तरे में डालता हो।
याद रहे कि अफ्रीकी संघ की अन्तिम बैठक में इस्राईल को इस संघ के पर्यवेक्षक सदस्य के रूप में स्वीकार किया गया।  अफ्रीकी संघ के प्रमुख की ओर से लिए गए इस फैसले का कड़ा विरोध करते हुए इसपर प्रतिक्रियाएं आने लगीं।  बहुत से सदस्यों का कहना है कि यह काम फ़िलिस्तीनियों की आकांक्षाओं को अनदेखा करने के अर्थ में है।
अल्जीरिया ने अफ्रीकी संघ के 13 सदस्यों के साथ इस संघ में में पर्यवेक्षक सदस्य के रूप में इस्राईल को स्वीकार किये जाने का विरोध करते हुए उसकी सदस्यता निलंबित करने की मांग की है।

Don`t copy text!