यातायात नियमों का पालन करना हम सभी लोगो जिम्मेदारी: सासंद एआरटीओ प्रशासन पकंज सिंह ने बताये सुरक्षा के नियम
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। सहायक संभागीय परिवहन विभाग द्वारा स्थानीय वीणा सुधाकर ओझा महाविद्यालय में एक दिवसीय 31 वाँ सड़क सुरक्षा सप्ताह गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का उदघाटन सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने दीप प्रज्वलित कर किया। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना हम सभी लोगो की जिम्मेदारी है नियमो का पालन कर ही जीवन को सुरक्षित किया जा सकता है और हादसों में कमी लाई जा सकती है। सांसद श्री रावत ने कहा कि जो लोग यातायात नियमों का पालन नहीं करते हैं, उनके लिए भारी जुर्माने का प्रावधान किया गया है। इसके पीछे सरकार की मंशा है कि हादसे कम से कम हों। सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि पुलिस के डर से नही बल्कि जीवन की रक्षा के लिए नियमो का पालन करे। सोच में बदलाव की आवश्यकता है। नियमो के पालन के कारण आज जापान देश टेक्नोलॉजी में आगे है। जब राष्ट्र हित में काम करेंगे। तभी देश सशक्त एव मजबूत बनेगा। गोष्ठी के बाद सांसद ने भयारा मसौली रोड़ पर पहुंचकर हेलमेट और सीट बेल्ट पहनने के लिए लोगों को प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने चालकों को गुलाब का फूल देकर उत्साह बढ़ाया और कहा कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं, चार पहिया वाहन चालकों को सीटबेल्ट लगाने के लिए प्रेरित किया। तथा बॉइक सवार को हेल्मेट पहनाया। एआरटीओ प्रशासन पंकज सिंह ने बताया कि सुरक्षा सप्ताह के तहत कार्यक्रम चलते रहेंगे उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से सभी लोगों को राहत मिलती है।श्री सिंह ने सभी को यातायात नियमों को पालन करने, वाहन को अधिक गति से न चलाने, मोड़ पर स्पीड कम रखने, हार्न का प्रयोग करने के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि जीवन अमूल्य है जिससे बचने के लिए यातायात नियमों का पालन जीवनहित में है। एआरटीओ प्रवर्तन सर्वेश कुमार गौतम गोष्ठी लोगो को जागरूक करते हुए कहा कि नशे की हालत में वाहन कदापि न चलाएं, क्योंकि शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े जाने पर लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। इससे दुर्घटना की आशंका भी अधिक रहती है। उन्होंने चालकों को रात में डिपर का प्रयोग करने की सलाह दी। पैसेंजर टैक्स कमिश्नर उमाशंकर मिश्रा ने नियमो के पालन के बारे में जागरूक करते हुए कहा जागरूक होने पर ही दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। तथा लाइसेंस बनवाने के बाद ही वाहन चलाने, लाइसेंस, प्रदूषण,बीमा, आरसी बहुत जरूरी है। श्री मिश्रा ने नींद,नशा और रफ्तार पर अंकुश लगाये। शिक्षक समन्वयक डॉ0 दिनेश सिंह ने गीत के माध्यम से गोष्ठी में उपस्थित लोगो को जागरूक किया। कालेज के चीफ प्रॉक्टर नवीन पाण्डेय के संचालन में गोष्ठी को कालेज के प्राचार्य डॉ0 बलराम वर्मा, समाजसेवी प्रदीप सांरँग, फार्मेंसी विभाग की प्रिंसिपल रूचि सिंह, शिक्षक समन्वयक डॉ0 दिनेश सिंह, सबरीना, वन्दना सिंह, सोनू कुमार, जितेंद्र वर्मा, अजित सिंह, सुधीर वर्मा, आराधना, ज्योति सिंह सहित समस्त कालेज के स्टाफ एव बच्चे मौजूद थे।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

