इन्दिरा गांधी में देश प्रेम और देश सेवा कूट-कूट कर भरी थी : तनुज पुनिया
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इन्दिरा गांधी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थी जिन्होंने विकास को कभी अपना अन्तिम लक्ष्य नही माना, उन्होंने हमेशा सामाजिक न्याय के साथ विकास को अपना लक्ष्य बनायें रखा। उनमें देश प्रेम और देश सेवा कूट-कूट कर भरी थी। उक्त उद्गार कांग्रेसी नेता तनुज पुनिया ने षुक्रवार को इन्दिरा गांधी जयन्ती के अवसर पर अपने ओबरी आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इन्दिरा गांधी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के पश्चात् कांग्रेसजनों के बीच व्यक्त किये। इस मौके पर सरजू शर्मा, अल्पसंख्यक अध्यक्ष गुलजार अंसारी, सत्यप्रकाश वर्मा, सिकन्दर अब्बास रिजवी, विशाल वर्मा, अम्बरीश रावत सहित दर्जनों की संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

