बाबू के.डी सिंह की जन्म शताब्दी पर आयोजित किया प्रथम हॉकी टूर्नामेंट

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। नगर के पुलिस लाइन ग्राउण्ड में जवाहर लाल गुप्ता मेमोरियल हॉकी टूर्नांमेंट खेला गया। बाबू के.डी सिंह की जन्म शताब्दी पर आयोजित हुए प्रथम हॉकी टूर्नामेंट का आगाज महात्मा गांधी स्पोर्टस क्लब ने किया। जिसकी दो टीमों टूर्नांमेंट में शामिल रही। क्लब के जूनियर हॉकी खिलाड़ी मो. समद के कुशल नेतृत्व में हुए इस टूर्नामंट में टीम बी ने टीम ए को 3-2 से हराया। मुख्य अतिथि गांधीवादी चिन्तक रघु ठाकुर ने टीम बी और टीम एक के सभी खिलाड़ियों को मोमंटों देकर सम्मानित किया। इसके पूर्व महात्मा गांधी स्पोर्टस क्लब के संस्थापक राजनाथ शर्मा, गांधीवादी रघु ठाकुर, क्लब के अध्यक्ष सलाउद्दीन किदवई ने कम्पनी बाग चौराहा स्थित बाबू के.डी. सिंह की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया और भारत सरकार से बाबू के.डी सिंह की शताब्दी पर उन्हें खेल रत्न से सम्मानित करने की मांग की गई। तदोपरान्त खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए श्री ठाकुर ने कहा कि हॉकी भारतीय पृष्ठभूमि का खेल है। जिसे स्वदेषी यानि देषी खेल भी कह सकते हैं। आज युवा खेल प्रतिभाओं को आधारभूत सुविधाएं, खेल उपकरण, प्रशिक्षण के अवसर प्रदान करना आवश्यक है। ऐसे समय खेल को प्रोत्साहित करने के लिए महात्मा गांधी स्पोर्ट्स क्लब की पहल सराहनीय है। क्लब के संस्थापक राजनाथ शर्मा ने कहा कि बाराबंकी में हॉकी को बढ़ाने का एक बड़ा प्रयास एक जुनूनी प्रशिक्षक हाजी सलाउद्दीन किदवई ने व्यक्तिगत स्तर पर किया। जो शहर और बंकी कस्बे के बच्चों को हॉकी की कोचिंग दे रहे है। सलाउद्दीन किदवई ने जमीनी स्तर पर प्रतिभा तलाशने व तराशने के लिए स्पोर्टस क्लब के गठन में सहयोग किया। जो आगे चलकर राष्ट्रीय स्तरीय खिलाड़ियों को तैयार करने में मदद करेगा। क्लब के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सलाउद्दीन किदवई ने कहा कि बाराबंकी का हॉकी खेल में अहम योगदान था। इस मौके पर हॉकी के राष्ट्रीय खिलाड़ी विजय अवस्थी, मो अफज़ाल राजू, धनंजय शर्मा, समाजसेवी अशोक शुक्ला, मुजीब अहमद उत्तर रेलवे, मोहम्मद अयाज अंसारी, निसार अहमद, डॉ विक्रम सिंह, अनुराग श्रीवास्तव, दीपक रावत, महफूज अंसारी, इमदाद आलम, मोहम्मद समद, आफताब आलम, अखलद अंसारी, मोहम्मद कैफ, मोहम्मद असिम, अमान अंसारी, मो इब्राहिम, मो एहतिशाम, सोमनाथ पांडेय, पाटेश्वरी प्रसाद, विनय कुमार सिंह, हुमायूं नईम खान, मृत्युंजय शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

 

Don`t copy text!