छात्र छात्राओं का दल पहुंचा कोतवाली, ली जानकारी

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। छात्र छात्राओं को संविधान और उसमे वर्णित मौलिक अधिकारों के साथ ही इण्डियन पिनल कोड आई पी सी से सम्बंधित जानकारी दिलाने के लिए स्टूडेंट्स पुलिस कैडेट कार्यक्रम के तहत थाना कोतवाली बदोसरांय व तहसील सिरौलीगौसपुर का भ्रमण कराया गया। राजकीय इन्टर कालेज सिरौलीगौसपुर के प्रधानाचार्य डाक्टर विजय कृष्ण यादव की अगुवाई में 62 छात्र छात्राओं के दल को सबसे पहले कोतवाली बदोसरांय का भ्रमण कराया गया। यंहा पर प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार सिंह ने छात्र छात्राओं से परिचय प्राप्त कर उन्हें थाने पर पुलिस द्वारा की जाने वाली गतिविधियों एंव शासन द्वारा संचालित योजनाओं मिशन शक्ती व साइबर सेल एंव महिला हेल्पलाइन के सम्बंध में विस्तृत जानकारी दी और छात्र छात्राओं को संविधान एंव इंण्डियन पिनल कोड को पढने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद यह दल तहसील पंहुचा जंहा पर तहसीलदार शशिकुमार त्रिपाठी ने बच्चों की अगुवानी कर उन्हें तहसील में बने विभिन्न न्यायालयों एंव महत्व पूर्ण कार्यालयों का भ्रमण करा कर उन्हें राजस्व से सम्बंधित कानूनों एंव उनके महत्व से सम्बन्धित जानकारियां दी। इस मौके पर शिक्षक राम अधार रावत मंयक बाजपेई एंव राजस्व से सम्बंधित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!