पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी का अलर्ट
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों का मौसम बदलने वाला है। आने वाले दिनों में दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भारी वर्षा होगी। इसी के चलते 1 से 2 दिसंबर की रात तक गुजरात, कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के कई इलाकों में तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। यह जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के विज्ञानी आरके जेनामणि ने दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश हो सकती है और कुल मिलाकर इस दौरान मौसम में कई बदलाव देखने को मिलेंगे।भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने कहा कि 30 नवंबर की रात से एक ताजा सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम और आसपास के मध्य भारत को प्रभावित कर सकता है। इसके चलते 30 नवंबर से 2 दिसंबर के दौरान गुजरात, उत्तरी महाराष्ट्र और दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और दक्षिण राजस्थान के आसपास के क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है।आइएमडी ने ट्वीट कर कहा कि 2 दिसंबर को गुजरात के अलग-अलग क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा, 1 और 2 दिसंबर के दौरान पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश में गरज के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है।

