उन्नाव: लखनऊ-कानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार किशोरी की मौत

उन्नाव सड़क हादसे में किशोरी की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
उन्नाव सड़क हादसे में किशोरी की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस –

उन्नाव के नवाबगंज में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार किशोरी की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौका देखकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हसनगंज थाना क्षेत्र के बैनीखेड़ा गांव निवासी शिवानी पुत्री भगोहन अपने मामा मुकेश के साथ बाइक से जा रही थी। अजगैन के नवाबगंज के पास लखनऊ-कानपुर हाईवे पर ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में शिवानी की मौत हो गई, मामा को चोटें आई हैं। ट्रैक्टर छोड़कर चालक भाग निकला।

Don`t copy text!