डॉ0 भीम राव अम्बेडकर पार्क में नाजनीन किदवाई ने ईट रखकर निर्माण कार्य की शुरुआत की।

अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। ग्राम पंचायत बड़ागांव स्थित डॉ0 भीम राव अम्बेडकर पार्क में बनने वाले मनरेगा उद्यान एव जिम पार्क के लिए रविवार को प्रधान प्रतिनिधि नाजनीन किदवाई ने ईट रखकर निर्माण कार्य की शुरुआत की।

आधारशिला रखते हुए प्रधान प्रतिनिधि नाजनीन किदवाई ने कहा कि मेरा उद्देश्य है कि गांव का चौमुखी विकास हो तथा शहरों जैसी सुविधा गाँव मे मिले। श्रीमती किदवाई ने कहा कि मनरेगा उद्यान एव जिम पार्क को जिले का आदर्श पार्क बनाने का लक्ष्य है। जिसमे बच्चों के लिए खेलकूद और बुजर्गों के लिए योग स्थल की व्यवस्था के साथ साथ पार्क के चारों तरफ टहलने के लिए ट्रैक बनाया जाएगा और उसके दोनों तरफ क्यारियों में रंग-बिरंगे फूल लगाये जाएंगे। इस मौके पर समाजसेवी राम प्रताप वर्मा, मुल्ला हलीम अंसारी, सुरजलाल यादव,डॉ0 मायाराम यादव, राम भरोसे गौतम, हरीराम गौतम, क्षेत्र पंचायत सदस्य शोभा देवी, ग्राम संगठन अध्यक्ष किरन गौतम प्रधानपति नूर मोहम्मद, अंगद गौतम, नूरुल आमीन अंसारी, पप्पू गौतम, वीरेंद्र यादव, जाबिर सलमानी, सैय्यद हुसैन सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

 

Don`t copy text!