डॉक्टर अजीज़ शाह भारतीय की प्रथम पुण्यतिथि पर याद किया गया।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

सभी वर्ग के लोग शामिल होकर उनके व्यक्तित्व पर अपने विचार रखे।

बाराबंकी। शहर में स्थित सुमित्रा लाजमी में डॉ अजीज शाह भारतीय की प्रथम पुण्यतिथि का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें अजय गुरु जी ने डॉ अजीज शाह भारतीय के विषय में अपने विचार व्यक्त रखते हुए कहा कि ऐसे व्यक्तित्व का नाम है जो सामाजिक ताने-बाने को इकट्ठा करने के लिए पूरी उम्र संघर्ष करते रहे। अपने आचरण से उन्होंने यह सिद्ध कर किया कि मजहब और जातपात से ऊपर इंसानियत होती है। और इंसान सबसे पहले भारतीय है। उसके बाद कुछ है। और उन्होंने इसी बात पर अपने नाम के आगे भारतीय शब्द जोड़ रखा था। जीवन पर्यंत उसी के अनुसार आचरण करते रहे। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद हारून राईन ने कहा कि डॉक्टर अजीज़ शाह भारतीय की यादें कम होने वाली नही हैं। जब एक सच्चे इंसान की बात होती है तो डॉक्टर साहब का जिक्र जरूर होता है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए हाफिज शकील अहमद ने कहा की डॉक्टर अजीज़ शाह भारतीय द्वारा लोगों के साथ जो प्रेम भाव वह उनके महान व्यक्तित्व की पहचान कराता है। उन्होंने अपने समाज की तरक्की और खुशहाली के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। इस अवसर पर मोहम्मद इस्माइल एडवोकेटश्रावस्ती,रमापति शुक्ला, डॉक्टर शाकिर अली,कुंवर हर्षित राजवीर,कुमार बबलू सिंह ठाकुर, सत्यप्रेमी नगर वार्ड के सभासद पंकज मिश्रा,मोहम्मद यूनुस,मोहम्मद मुजम्मिल,लक्ष्मी गुप्ता एडवोकेट,सपा जिलाध्यक्ष हाफिज मोहम्मद आयाज़,  पवन कुमार एडवोकेट,मोहम्मद मुशीर,मोहम्मद इब्राहिम शाह,वारिस अली,इस्लामुद्दी,मास्टर मोहम्मद अख्तर,एमान अज़ीम शाह,प्रीतम सिंह वर्मा सहित डॉक्टर अजीज़ शाह भारतीय के चाहने वाले शामिल हुए। कार्यक्रम में शामिल लोगों का अब्दुल अज़ीम उर्फ राजू व अब्दुल अलीम उर्फ गुड्डू ने धन्यवाद अदा किया।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

 

Don`t copy text!