बाराबंकी। जिला टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएषन द्वारा के.डी सिंह बाबू स्टेडियम में खेले जा रहे टूर्नामेंट के दूसरे दिन ब्लैक पैंथर और यंग इंडिया के बीच मैच खेला गया। जिसमें यंग इंडिया टीम ने मैच जीता। पहले बैटिंग करते हुए ब्लैक पैंथर टीम आठ ओवरों में मात्र 56 रन ही बना पायी। लक्ष्य का पीछा करते हुए यंग इंडिया ने 7.3 ओवर में मैच अपने नाम कर लिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि हॉट स्पाट बिल्डर्स के मालिक फराज़ अख्तर ने राजा चौरसिया को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से आयोजक मोहसिन मतीन, फरीद मजीद, अध्यक्ष अब्दुल रहमान लल्लू, जिम्मी, शाहरूख खान, धनंजय शर्मा, मुजीब अहमद, मो. हारिस, चंदारानी, अब्दुल रहमान, अरबाब, जमीर अकमल, फरहान, रियाज अहमद आदि लोग मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

