फतेहपुर बाराबंकी। इल्डर्स कमेटी के चैयरमेन द्वारा आयोजित की गयी आमसभा की बैठक मे बार संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने इस दौरान संगठन की उन्नति के लिए जिम्मेदारी पूर्ण कार्य व्यवहार करने का संकल्प लिया। गत 10 जनवरी को बार संघ पदाधिकारियों के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी जिसमें अध्यक्ष पद पर हरिनाम सिंह वर्मा महामंत्री पद पर मनीष कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर केशवराम वर्मा, 3 उपाध्यक्ष पदों पर अनीत कुमार रावत, सत्यदेव गुप्ता, सुशील कुमार रावत, संयुक्त मंत्री (प्रकाशन) पद पर पौरूष कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री (पुस्तकालय) पद पर हरिवंश किशोर मौर्य, कोषाध्यक्ष पद पर शशेन्द्र कुमार श्रीवास्तव को नवनिर्वाचित घोषित किया गया था। जिसमें सोमवार को आमसभा की बैठक बुलाकर इन नवनिर्चाचित पदाधिकारियों को पूर्व इल्डर्स कमेटी के चैयरमेन अकबाल सिंह कुशवाहा द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस दौरान सदन को सम्बोधित करते हुए बार अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा ने कहा कि हम बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का कार्य करेगें, और संगठन का समाज मे मान और सम्मान बढे इसके लिए पूर्णतयः मेरा संगठन के प्रति समर्पण रहेगा। महामंत्री मनीष श्रीवास्तव ने भी लोगो को प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान महामंत्री हरीश कुमार मौर्या ने किया कार्यक्रम की अध्यक्षता इल्डर्स कमेटी के चैयरमेन शीतला प्रसाद श्रीवास्तव ने की। इस मौके पर चुनाव अधिकारी मुरलीधर वर्मा, निवर्तमान अध्यक्ष गिरीशचन्द्र वर्मा, सहायक चुनाव अधिकारी धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, बब्बू दीक्षित, वरिष्ठ अधिवक्ता अलीउद्दीन शेख, राजीव नयन तिवारी, इन्द्रेश कुमार शुक्ला, वीरेशचन्द्र वर्मा, रमेशचन्द्र रावत, रामऔतार गौतम, संजय सिंह, जयबीर सिंह, रंगनाथ त्रिपाठी, सुनील सिंह, मदन मोहन मिश्रा, बृजेश मिश्रा, सतीश वर्मा, नफीस अहमद आदि मौजूद थे।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता
Related Posts

