नगर पंचायत फतेहपुर अध्यक्ष पद का मतदान आज एसडीएम व सीओ ने मतदेय स्थलों का किया निरीक्षण, निकाला रूट मार्च
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता
फतेहपुर बाराबंकी। नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए मतदान मंगलवार को होगा। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर पोलिंग पार्टियां मतदेय स्थलों के लिए रवाना कर दी गई है। चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मददेनजर एसडीएम व सीओ ने मतदेय स्थलों का निरीक्षण करने के साथ रूट मार्च किया। इस दौरान प्रत्याशियों के समर्थक घर घर जाकर वोटर पर्ची बाटते हुए नजर आये। नगर पंचायत फतेहपुर के रिक्त हुए अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को मतदान होना है जिसके लिए 36 मतदान स्थाल बनाए गए है। सोमवार को नेशनल इंटर कालेज परिसर से पोलिंग पार्टियों को मतदेय स्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। मतदान के लिए आजाद इंटर कालेज, सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर, नेशनल इंटर कालेज, मदरसा जियाउल इस्लाम व नेशनल इंटर कालेज को मतदान स्थल बनाया गया है। पोलिंग पार्टियों के रवाना होने के पश्चात एसडीएम पंकज सिंह व सीओ अरविन्द कुमार वर्मा ने पोलिंग बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था एंव मतदाताओ ंकी सुविधाओं का जायजा लिया और पोलिंग पार्टियों को मतदेय स्थल पर सचेत रहकर मतदान कराने के दिशा निर्देश दिए है। एसडीएम ने कहा कि शांति पूर्ण मतदान चुनाव आयोग की प्राथमिकता है जिसका सत प्रतिशत अनुपालनजिम्मेदार पीठासीन अधिकारियों को सुनिश्चित करना है। इस दौरान एसडीएम व सीओ ने पुलिस बल के साथ कस्बे के विभिन्न मार्गो से रूट मार्च कर आम जनता को सुरक्षा का अहसास दिलाया।
मतदान के लिये किया प्रेरित
मंगलवार को प्रत्याशियों के समर्थकों द्वारा विभिन्न वार्डो में जाकर मतदान के लिए प्रेरित किया गया और प्रत्याशियों के समर्थकों द्वारा मतदाताओं को मतदान की पर्चियों का भी वितरण किया गया। इस दौरान शांति पूर्ण ढंग से समर्थकों ने अपने अपने प्रत्याशियों के लिए मतदान करने की अपील की।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

