एक दिवसीय अखिल भारतीय दंगल प्रतियोगिता में आये पहलवानों ने अपने दांव पेंच का जौहर दिखाया।
मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
सफदरगंज एक दिवसीय अखिल भारतीय दंगल प्रतियोगिता में दुर दराज से आये पहलवानों ने अपने दांव पेंच का जौहर दिखाया।
मसौली संवाददाता कस्बा सफदरगंज क्षेत्र के कल्याणी नदी के तट पर परम्परिक दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को प्रधान प्रतिनिधि अजय वर्मा ने किया। क्षेत्र के दुर दराज के इलाकों से आए पहलवानों को इस दंगल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिये एक दुसरे का हाथ मिलावाया। प्रतियोगिता की पहली कुस्ती रूस्तमपुर के राधे पहलवान व गोण्डा के मंशाराम के बीच हुई जिसमें मंशाराम की जीत हुई दुसरा मुकाबला फतेहपुर के विपिन यादव व लखनऊ के नीरज के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में विपिन ने नीरज को चित कर दिया। दंगल के सबसे रोमांचक व जोरदार मुकाबले में नन्दिनी नगर के संतोष पहलवान व उन्नाव के सुरखान के बीच हुआ। काफी देर तक चले मुकाबले में सुरखान ने सन्तोष पहलवान को पटकनी देकर चित कर दिया। ऐसे ही की रोमांचक मुकाबले में फैजाबाद के सतेन्द्र पहलवान ने जगदीशपुर के अमित को हरा दिया। बाकी की कुस्ती में हरिद्वार के छोटू व फैजाबाद के कल्लू के बीच कुस्ती में छोटू विजयी रहे । दंगल में कई पहलवानों के भी दंगल में अपने दांव पेंच के करतब दिखाएं। दंगल में ग्राम प्रधान चिलौकी सोमनाथ राजपूत बासा प्रधान प्रतिनिधि रामसिंह वर्मा प्रधान न्यामतपुर धर्मेन्द्र सिंह ने पहलवानों के हाथ मिलाकर उन्हें सम्मानित किया। आयोजन के बाद प्रधान प्रतिनिधि सफदरगंज अजय वर्मा ने विजयी पहलवानों को 40 हजार रूपये की धनराशि देकर प्रोत्साहित किया। दंगल का संचालन इशरत अली पप्पू सैनी सहित प्रतियोगिता को देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ मौजूद रही।
मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

