प्रदेश में कायम है जंगलराज, अपराधी घूम रहे बेलगाम : तनुज

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश मे सत्ता में आने पर सरकारी नौकरियो में महिलाओ की 40 फीसदी नियुक्ति करने के लिये कांग्रेस पार्टी प्रतिबद्ध है, भाजपा सरकार में महंगाई ने हर घर की रसोई का बजट विगाड दिया है प्रदेश में जंगलराज कायम है। अपराधी बेलगाम घूम रहे है जिसके चलते महिला उत्पीडन, दुष्कर्म, अपहरण जैसी घटनाओ की बाढ आ गयी है। प्रदेश की आधी आबादी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है जिस तरह कांग्रेस पार्टी ने पंचायत स्तर पर महिला आरक्षण लागू करके पंचायतो में एक तिहाई महिलाओे को निर्वाचित होने का अधिकार दिया है उसी तरह कांग्रेस पार्टी ने 40 प्रतिशत महिलाओ को विधानसभा का टिकट देकर इस निराशाजनक तस्वीर को बदलकर महिलाओ को राजनीति में लाकर मजबूत बनाने का संकल्प लिया है। आज मै प्रियंका गांधी का संदेश लेकर आपको जागृत करने आया हूँ कि महिलाये अपने को सशक्त और मजबूत बनाने के लिये आज से ही घर-घर जाकर 2022 में प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने में लग जाये प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही आपकी हर समस्या का निराकरण होगा। उक्त उद्गार अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के विधानसभा क्षेत्र जैदपुर के प्रत्याशी तनुज पुनिया ने शुक्रवार को विकास खण्ड हरख के ग्राम मिर्जापुर में आयोजित चौपाल में व्यक्त किये जिसकी अध्यक्षता हरख के कांग्रेेस अध्यक्ष पुत्तू लाल वर्मा तथा संचालन विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी महासचिव के.सी. श्रीवास्तव ने किया। तनुज पुनिया ने कहा कि देश की संवेदनहीन भाजपा सरकार के अहंकार के चलते कृषि के काले कानूनो की वापसी की मांग को लेकर धरने पर बैठे लाखो लाख किसानोमें 700 से ज्यादा किसान शहीद हो गये लेकिन किसान विरोधी भाजपा सरकार और उसके नेता मानने को तैयार नही है जबकि देश की सबसे बडी पंचायत लोकसभा में हमारेनेता राहुल गांधी ने 500 किसानो की सूची सराकर को दिखाई जो किसान मोदी सरकार की झूठी जिद में शहीद हो गये है मोदी सरकार ने न तो शहीद हुये किसानो को श्रद्धांजलि दी और न ही उनके आश्रितो को मुआवजा। आज देश प्रदेश में आवाम की हर समस्या के निदान की लडाई कांग्रेस पार्टी लड रही है। जिसमे आपके सहयोग की जरूरत है प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की परिवर्तन की लडाई में हम आपका साथ मांगने आये है। 2022 के चुनाव में आप कांग्रेस पार्टी का साथ दे। हम आपसे वादा करते है कि हमारी हरदिल अजीज नेता प्रियंका गांधी की अगुवाई में समाज के अन्तिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम कांग्रेस पार्टी करेगी। ग्राम मिर्जापुर में आयोजित चौपाल में मुख्यरूप से शिवनरायन सिंह, अनिल कुमार गोस्वामी, विजय कुमार, सरोज वर्मा, सिकन्दर अब्बास रिजवी, अम्बरीश रावत, मुकेश वर्मा, तरूण चावला, प्रमोद वर्मा, ललित पाठक, श्री ओम विश्वनाथ, बेद प्रकाश गहनू गुप्ता, महेश प्रसाद रावत, संत शरण वर्मा, भागीरथ रावत, रामरूप रावत, गया प्रसाद गौतम, कौशल किशोर वर्मा, उषा रावत, उर्मिला, शाहजहां बानो, साफिया बानो, सुनीता वर्मा, अनीता वर्मा, शकीला बानो, शान्ती रावत, धनीराम कन्नौजिया, ओम प्रकाश पटेल, भगवानदीन गौतम, गनेश प्रसाद, मुलायम यादव, पतिराम वर्मा, आदि मौजूद थे

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

 

Don`t copy text!