तीसरे चरण में दो घन्टे का कार्य बहिष्कार

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। शनिवार को प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वान पर जनपद की टिकैतनगर दरियाबाद हैदरगढ़ देंवा रामसनेहीघाट घुंघटेर सहित समस्त सीएचसी एवं पीएचसी पर आन्दोलन के तीसरे चरण में दो घन्टे का कार्य बहिष्कार किया। जनपद मुख्यालय के महिला एवं पुरुष चिकित्सालय में जनपद के अध्यक्ष डॉ इन्दल प्रसाद वर्मा की अध्यक्षता में डॉ आर सी वर्मा डॉ एम पी चौधरी डॉ तिलक राम डॉ रेखा दीक्षित डॉ सुशील वर्मा डॉ संकेत वर्मा डॉ. सतेन्द्र पाठक डॉ मुकेश वर्मा डॉ रमेश चंद्रा डॉ दिनेश भास्कर डॉ राकेश कनौजिया आदि के साथ कार्य बहिष्कार किया जनपद मन्त्री डॉ कमल कुमार सिंह ने साथियों को सम्बोधित करते हुए कहा संघर्ष के लिए जनपद ही नहीं वरन प्रदेश के सभी फार्मासिस्ट साथी सरकार द्वारा मांगो के माने जाने तक सम्वर्ग के सम्मान की लड़ाई लड़ते रहेंगे। जिला मुख्यालय पर डॉ शिवकरन एवं डॉ अशोक ने प्रदेश नेतृत्व के लिए सभी को संघर्ष के लिए प्रेरित किया।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!