मसौली बाराबंकी। दसवीं वाहिनी पीएसी में सेनानायक सुनील कुमार_सिंह की अध्यक्षता में वाहिनी सभागार में वाहिनी,जोनल व वाहिनी में अभ्यासरत उत्तर प्रदेश पुलिस आर्चरी टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के व्यक्तिगत, सामूहिक एवं पारिवारिक समस्याओं के निराकरण हेतु सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया।
सेनानायक सुनील कुमार सिंह ने सम्मेलन में वाहिनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा उत्तर प्रदेश पुलिस आर्चरी टीम के सभी खिलाड़ियों से उनके व्यक्तिगत, सामूहिक तथा पारिवारिक समस्याओं से अवगत होकर उनके निस्तारण हेतु खेल इंडिया में प्रतिभाग करने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस टीम की खिलाड़ी महिला आरक्षी अनिता पौडवाल व मेरीवर्दीमेरी_शान के अंतर्गत प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले आरक्षियों के साथ ही नवम्बर माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों के उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में सेनानायक ने अधिवर्षता आयु पूर्ण होने के उपरान्त सेवानिवृत्त हुये पीसी योगेन्द्र सिंह को फूल माला व शॉल पहनाकर सम्मानित किया तथा उज्जवल भविष्य एवं स्वस्थ्य जीवन की कामना के साथ भावभीनी विदाई दी गयी।
इस दौरान वाहिनी चिकित्सक ज़ाकिर हुसैन, शिविरपाल , न्याज अहमद काजमी, सूबेदार सैन्य सहायक राजपति यादव, सहायक शिविरपाल दिनेश कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक परिवहन पन्ना लाल एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

