तौहीद के बग़ैर कोई भी इबादत  फ़ायदा  पहुंचाने वाली नहीं

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

मोमिन अपनी ज़िन्दग़ी के आखिरी लम्हे तक उन बातों से डरता रहता है जो उसे राहे मुस्तक़ीम से दूर करती है

दौलत के ग़ुरूर से ज्यादा ख़तरनाक इबादत का गुरूर होता है इससे बचने की ज़रूरत है  – मौलाना आज़म बाक़री

 ज़िन्दगी में हर लम्हा इस फ़िक्र में रहो कि खातमा बिल ख़ैर हो ताकि आख़ेरत बख़ैर हो ।दौलत के ग़ुरूर से ज्यादा ख़तरनाक इबादत का गुरूर होता है इससे बचने की ज़रूरत है ।

बाराबंकी । तौहीद के बग़ैर हर अमल बेकार है ,  रिसालत  इमामत व नबूअत भी इसके बग़ैर काम आने वाली नही । मोमिन ज़हीन होता है अहमक नही ,जो अल्लाह व रसूल को त्याग देता है तो वो त्यागी हो जाता है । अल्लाह की राह में किया गया हर अमल इबादत ए ख़ुदा होता है।खुदा के लिए किया गया तलवार का वार भी सक़लैन की इबादत से भारी होता है ।यह बात मौलाना गुलाम अस्करी हाल में मजलिस ए बरसी बराए  ईसाल  मरहूमा सय्यदा नसीम  अतहर बिन्ते अतहर हुसैन  मरहूम को ख़िताब  करते हुए आली जनाब मौलाना आज़िम बाक़री ने कहा ।उन्होंने यह भी कहा कि ज़िन्दगी में हर लम्हा इस फ़िक्र में रहो कि खातमा बिल ख़ैर हो ताकि आख़ेरत बख़ैर  हो । मोमिन अपनी ज़िन्दग़ी के आखिरी लम्हे तक उन बातों से डरता रहता है जो उसे राहे मुस्तक़ीम से दूर करती है ।अल्लाह जिसका ख़ातमा बिल ख़ैर चाहता है तो उसे पाको पाकीज़ा बना देता है  ताकि वह अमले स्वालेह अदा कर सके यहां तक कि उसे मौत आ जाए। आखिर में रसूल की बेटी फ़ातिमा जहरा स अ के  मसायब पेश किए  जिसे सुनकर  सभी रोने लगे।मजलिस से पहले डॉक्टर रज़ा मौरान्वी ,अजमल किन्तूरी,डा0 मुहिब  मौरान्वी ,मुजफ्फर इमाम, मेहदी नकवी ,हाजी सरवर अली करबलाई, मोहम्मद, गाज़ी इमाम , मजहर आब्दी व बच्चों ने भी नजरानए अक़ीदत पेश किया। मजलिस का आग़ाज तिलावत ए कलाम ए पाक से मज़हर आब्दी ने किया। बानिये मजलिस ने सभी का शुक्रिया अदा किया।एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

Don`t copy text!