महिला ने खाया विषाक्त पदार्थ, मौत
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। बीती शुक्रवार को पति से कहासुनी के बाद घर मे रखे कीटनाशक पीने वाली महिला की इलाज के दौरान राजधानी लखनऊ के निजी अस्पताल में मौत हो गई।सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। प्राप्त विवरण के अनुसार मोहम्मदपुर खाला थानाक्षेत्र के माल मोहरे गांव के कंधई लाल का विवाह करीब आठ वर्ष पहले रामनगर थानाक्षेत्र के भैरमपुर गांव के पुन्नू कश्यप ने अपनी बेटी संगीता के साथ संग किया था और उसके बाद कुछ वर्षों के अंतराल में दोनों के दो बच्चो ने जन्म लिया और उनकी मौत हो गई।उसके बाद दोनों के बीच सम्बंध कुछ ठीक ठाक नही थे बात बात कहासुनी हो जाया करती थी।जिसके बाद बीती गुरुवार को कंधई लाल ने संगीता को बुरा भला कह दिया और कहा कि दोबारा अपना मुंह नही दिखाना और कहकर घर से निकल गया जिसके बाद घर मे रखे कीटनाशक का संगीता ने सेवन कर लिया हालत बिगड़ने पर कंधई लाल व उसके परिवार वालो को जानकारी हुई तो गम्भीर अवस्था सीएचसी सूरतगंज लेकर गए वहां हालत में सुधार न होने पर डाक्टरो ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया यहां न लाकर कंधई शहर के निजी नर्सिंग होम लेकर गए वहां पर रातभर भर्ती रखने के बाद लखनऊ के निजी अस्पताल में शुक्रवार को भर्ती करवाया।वहां पर इलाज के दौरान संगीता की मौत हो गई।बेटी की मौत की ख़बर सुनकर पीड़ित पिता ने मोहम्मदपुर खाला पुलिस को लिखित तहरीर दी जिसके बाद पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

