सपा में युवाओं का दिखा जोश, भाजपा में मची खलबली

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। रविवार को समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष आशीष सिंह आर्यन के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन सरकार की नीतियों के खिलाफ नवाबगंज के 29 वार्डों में बाइक रैली के माध्यम से सरकार विरोधी नीतियों को जनता तक पहुंचाया गया एवं समाजवादी पार्टी सरकार के दौरान किए गए विकास कार्यों को भी जनता को गिनाया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में समाजवादी युवजन सभा के पदाधिकारी बाइक पर सवार होकर यात्रा को निकाला। इस अवसर पर समाजवादी युवजन सभा के जिला अध्यक्ष आशीष सिंह आर्यन ने बताया कि बेरोजगारी, मंहगाई, भ्रष्टाचार, पुलिस उत्पीड़न, किसानों की समस्या महिलाओं की शोषणकारी नीतियों से लोगों को वाकिफ कराने के लिए नवाबगंज के 29 वार्ड में युवजनसभा बाइक रैली निकाली गई। इस यात्रा के जरिए जनता के बीच भाजपा सरकार की नाकामी को गिनाया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सद्दाम हुसैन ,संदीप वर्मा, सलीम, अभय सिंह, इमरान ,संजय यादव ,मुकेश, समीर ,मोहन, आकाश आदि लोग मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!