आभूषण की दुकान से चोरी करने वाली दो शातिर अभियुक्ताओं को किया गया गिरफ्तार,
एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714
फिरोजाबाद.थाना उत्तर पुलिस टीम द्वारा आभूषण की दुकान से चोरी करने वाली दो शातिर अभियुक्ताओं को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किये हुए आभूषण व रुपये बरामद ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्वेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक उत्तर द्वारा लूट/ चोरी के अभियुक्तगण के अनावरण व गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कड़ी मेहनत, लगनशीलता एवं पतारसी-सुरागरसी से मु0अ0सं0 787/2021 धारा 379 भादवि में वांछित अभियुक्ता 1. नशीम पत्नी स्व0 अब्दुल अजीज नि0 छोटे बडे सरकार की दरगाह, बदायूं. हाल पता बबलू पठान का किराये का मकान मौ0 पटियाली गेट जनपद एटा 2. प्रीति उर्फ सोनम उर्फ छोटी पत्नी सानेआलम नि0 बबलू पठान का किराये का मकान मौ0 पटियाली गेट जनपद एटा को उ0नि0 भानू प्रताप सिंह थाना उत्तर मय हमराह पुलिस बल के साथ दि0- 25.12.2021 को दूध वाली गली से मय चोरी किये गये शत-प्रतिशत माल के साथ किया गया गिरफ्तार ।
घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 24.12.2021 को वादी श्री वरूण वर्मा पुत्र स्व0 सत्य प्रकाश वर्मा नि0 एसपी ज्वैलर्स सैन्ट्रल चौराहा सदर बाजार थाना उत्तर फिरोजाबाद की लिखित तहरीरी पर वादी की दुकान से सोने चांदी का सामान चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 787/2021 धारा 379 भादवि पंजीकृत कराया गया था जिसकी विवेचना उ0नि0 भानू प्रताप सिंह के सुपुर्द की गयी । दिनांक 25.12.2021 को उ0नि0 भानू प्रताप सिंह मय हमराही पुलिस फोर्स के चैकिंग के दौरान अभियुक्ता 1. नशीम 2. प्रीति उर्फ सोनम उर्फ छोटी को दूध वाली गली से मय चोरी किये शत-प्रतिशत माल के साथ गिरफ्तार किया गया है । बरामद माल के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि की वृद्धि की गयी ।
एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

