सपा ने समाज के सभी वर्गों को रखा ध्यान में : धर्मराज

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

बाराबंकी। संपर्क और संवाद चौपाल कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खंड देवा की ग्राम गौरिया,रायगंज समेत दर्जनों ग्राम सभाओं में भ्रमण कर ग्रामीणों से जनसंवाद किया और ग्रामीणों से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। इस अवसर पर विधायक धर्मराज ने कहा कि समाजवादी पार्टी का मकसद समाज में संपन्नता,संप्रभुता,और बंधुत्व को बढ़ावा देना है जब जब समाजवादी पार्टी की सरकार प्रदेश में बनी है समाज के सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर जनहित की योजनाओं को पूरे प्रदेश में लागू करने का काम किया था लेकिन जब से प्रदेश में योगी सरकार बनी है जनता के हितों में चलाई गई योजनाओं को बंद करने का काम योगी सरकार ने किया है,आज प्रदेश की सत्ता में बैठे लोग धर्म का नशा करने का आदि बना कर जातिगत तुष्टिकरण को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहे है। विधायक धर्मराज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर तंज कसते हुए कहा प्रदेश के मुखिया कहते है कि प्रदेश से माफियाओं का सफाया हो गया है लेकिन रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा अपराधिक मुकदमे बीजेपी के सत्ता में बैठे लोगो पर ही है प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जबरन अवैध कब्जा करते है, गृह राज्य मंत्री का बेटा किसानों को कुचलता है, बीजेपी विधायक रेप का आरोपी है, बावजूद इसके प्रदेश के मुखिया कहते है प्रदेश में राम राज्य है,ये कौन सा राम राज्य है जहा दिन दहाड़े महिलाओं,बेटियो के साथ बलात्कार जैसे जघन्य अपराध होते है,खुलेआम हत्याएं हो रही है,लूट,खसोट,और भ्रष्टाचार से जनता त्राहि त्राहि कर रही है। इस अवसर पर मुख्य रूप से राम नरेश वर्मा,लक्ष्मी नारायण वर्मा, सत्य नारायण वर्मा,राम प्रकाश रावत,डॉक्टर राजीव कुमार यादव राजू,जिला पंचायत सदस्य,दीपक यादव बीडीसी,सुनील यादव,राम प्रकाश रावत,परशुराम रावत प्रधान,पंकज वर्मा,राम गोपाल प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

Don`t copy text!