शादी की उम्र बढ़ाकर मोदी ने दिया बेटियों के हौसलों को पंख : कांता कर्दम

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

भाजपा का महिला मोर्चा सम्मेलन हुआ आयोजित

बाराबंकी। भाजपा का महिला मोर्चा सम्मेलन नगर पालिका प्रांगण में मंगलवार को आयोजित हुआ। बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए राज्य सभा सांसद कांता कर्दम ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी ने जन्म से लेकर जीवन के प्रत्येक चरण में बेटियों एवं बहनों की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए काम किया है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के चलते देश की बेटियां न सिर्फ पढ़ रहीं हैं बल्कि आगे भी बढ़ रही है। कहा कि मोदी सरकार ने शादी की उम्र 21 साल करके देश की करोड़ो बेटियों के हौसलों को पंख लग दिए हैं।अब बेटियों के पढ़ने में शादी बाधक नही बनेगी। कहा कि योगी सरकार में बेटियों को सरे-राह परेशान करने वाले मवाली-गुंडे प्रदेश की जेलों में कैद कर दिए गए है। उन्होंने मोदी-योगी सरकार की महिलाओं को समर्पित उज्ज्वला ,फ्री सिलाई मशीन ,मातृत्व सुरक्षा ,सुमंगला,भाग्यलक्ष्मी, कन्या समृद्धि,सामूहिक विवाह आदि योजनाओं की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल में 11 महिलाओं को मंत्री बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार ज्ञापित किया। विशिष्ट अतिथि सुमनलता जायसवाल ने कहा कि तीन तलाक कानून के चलते मुस्लिम बहनों का आत्मसम्मान बढ़ा है। सांसद उपेंद्र रावत ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित है। जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने भी सम्मेलन को सम्बोधित किया। जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश ने अतिथियों का स्वागत किया। सन्चालन अल्का मिश्रा ने किया। मोर्चा की जिला अध्यक्ष रामेश्वरी त्रिवेदी ने सभी का आभार ज्ञापित किया।इस अवसर पर प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा, रचना श्रीवास्तव,डॉ अंजू चन्द्रा, उर्मिला रावत,इंद्रा दुबे,कल्पना तिवारी,अलका पटेल,सरिता सिंह, ब्लॉक प्रमुख लकी सिंह एवं आरती रावत, अर्चना मिश्रा, प्रियंका पाठक,उषा उपाध्याय सहित मोर्चे की सभी मण्डल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!