एक दिवसीय पशु आरोग्य शिविर का आयोजन

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

भाजपा नेता नंदलाल ने फीता काटकर किया शुभारंभ

देवा, बाराबंकी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक दिवसीय विकास खंड स्तरीय पशु आरोग्य शिविर विकास खंड देवा के ग्राम देवगांव में पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता व स्वछता अभियान के जिला संयोजक नंदलाल सिंह ने गौ माता की पूजा व फीता काटकर किया । बुधवार को आयोजित पशुचिकित्सा शिविर में उपस्थित पशुपालको को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार पशुपालको के हित को ध्यान में रखते हुए कई प्रकार की जनउपयोगी व लाभकारी योजनाओं को प्रदान किया है। पशुपालको को ग्राम में ही चिकित्सा या पशुओं के रख रखाव के संबंध में उपयोगी जानकारी प्राप्त हो सके इसलिये सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर को संचालित किया है। ग्रामीण पशुपालको को इसका लाभ प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिस घर मे एक दुधारू पशु है वह परिवार हमेशा स्वस्थ रहेगा। पशुपालन हमें आर्थिक मजबूती भी प्रदान करता है। इस मौके पर पशुधन प्रसार अधिकारी एस के श्रीवास्तव, मनोज गौतम, जितेंद्र कुमार सहित मुकेश कुमार, प्रमेन्द्र कुमार आदि ने अपना भरपुर सहयोग प्रदान किया।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!