शासन के आदेश बावजूद परिषदीय विद्यालयों में नही हो रही व्यवस्थाएं दुरुस्त

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

त्रिवेदीगंज,बाराबंकी। शासन के आदेश के बाद भी परिषदीय विद्यालयों में व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हो रही है। शिक्षक से लेकर प्रधानाध्यापक तक स्कूलों में समय से नहीं पहुंच रहे हैं। बुधवार को त्रिवेदीगंज छेत्र के अलादादपुर गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। जहां बच्चे व दो रसोइया समय से स्कूल पहुंच गई थी लेकिन, विद्यालय में ताला लटका हुआ था। सुबह 11रू15 बजे तक न तो प्रधानाध्यापक जी पहुंचे और न ही कोई सहायक शिक्षक जिससे कड़ाके की ठंड में बच्चे विद्यालय खुलने का इंतजार करते रहे।वही विद्यालय में पढ़ने आए काजल,शिवम,आयूष सहित अन्य छात्र छात्राओं से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हम लोग सुबह 9 बजे से स्कूल खुलने का इंतजार कर रहे है लेकिन अभी तक न तो गुरुजी आए और न मैडम जब बात की गई की आज छुट्टी तो नही थी तो बच्चो द्वारा बताया गया की हम लोगो को नही बताया गया की आज छुट्टी है अगर छुट्टी होती तो हम लोग स्कूल नही आते वैसे भी गुरु जी प्रति दिन स्कूल समय से नही आते है हमेशा लेट आते है और आज तो बहुत ही लेट कर दिया है अभी तक नही आए। आप को बता दे की शासन के निर्देशानुसार 9 बजे से विद्यालय खोलना है। लेकिन, बुधवार को 11रू15 बजे तक विद्यालय नहीं खुला था। छात्र-छात्राएं व दो रसोइया बाहर खड़ी थीं। पूछने पर रसोइया अनीता व कामती कहने लगी कि हमको नहीं पता पता गई की मास्टर साहब आज क्यों नही आए है न हम लोगो से बताया गया की आज छुट्टी है हम लोग मास्टर साहब के आने का इंतजार कर रहे है जब मास्टर साहब आयेंगे तभी विद्यालय का तला खुलेगा।लेकिन 11रू15 बजे तक न तो प्रधानाध्यापक जी आए और न ही विद्यालय का कोई संबंधित कर्मचारी जिससे स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने आए छात्र छात्राओं को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी आर पी यादव का कहना है कि मामला जानकारी में नही था मामले को जांच कर लापरवाह कर्मचारियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

Don`t copy text!