निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
मसौली बाराबंकी। मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह ने ग्राम पंचायत चंदवारा में आर्यावर्त ग्रामीण बैंक द्वारा आयोजित कस्टमर आउटरीय सह निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ करते हुए 11 स्वयं सहायता समूह के ऋण स्वीकृति पत्र का वितरण किया। कार्यक्रम में चार सैकड़ा महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह ने महिला सशक्तिकरण में स्वयं सहायता समूहों की आवश्यकता पर विशेष बल देते हुए कहा कि यदि घर की महिलाएं स्वस्थ रहेगी तो सम्पूर्ण परिवार स्वस्थ रहेगा उन्होंने कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर सामाजिक दूरी बनाये रखने और साफ सफाई रखने के लिए जागरूक किया। सीडीओ एकता सिंह ने ग्रामीण महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि महिलाओं को चाहिए व ऋण का सदुपयोग करे और समाज को लाभान्वित करे जिससे समाज विकास के पथ पर अग्रसर हो सके। सीडीओ ने नववर्ष की बधाई देते हुए बैंक के इस सफल कार्यक्रम की सराहना की।
आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष एसबी सिंह ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में स्वास्थ्य के प्रति सचेत एव सतत जागरूक रहे जिससे समाज को नई दिशा मिल सके उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की उपयोगिता एव महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह न केवल ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होते है बल्कि स्वरोजगार के अवसर प्रदान करते हैं।
वरिष्ठ प्रबन्धक राजीव सिंह के संचालन में आयोजित में बाराबंकी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबन्धक अनिल कुमार श्रीवास्तव, अग्रणी जिला प्रबन्धक जेपी यादव, डीडीएम नाबार्ड रवि यादव सहित सूड़ लाइफ एव केयर बीमा कंपनियों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

