खड़ंजे पर हो रहे अवैध निर्माण को एसडीएम ने ढहाया

मोहम्मद अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स 8787049566

हैदरगढ़ बाराबंकी। सार्वजनिक खड़ंजे पर हो रहे अवैध निर्माण को एसडीएम ने जांच के बाद शनिवार को ढहवा दिया। अवैध कब्जे की शिकायत ग्रामीणों द्वारा उपजिलाधिकारी से की गई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने कार्रवाई की है। दोबारा कब्जा करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दिया है। हैदरगढ़ क्षेत्र के ग्राम पूरे बस्ती मजरे नकटा सेहरिया निवासी दिलीप कुमार उर्फ मुन्ना ने सार्वजनिक रास्ते पर पर अवैध कब्जा कर पिलर डाल कर रास्ते को अवरूद्ध कर दिया था। इसकी जानकारी एसडीएम सहित तहसील प्रशासन को ग्रामीणों ने दी।जिसके बाद तहसील प्रशासन ने जांच की जिसमे अवैध कब्जे की बात सही साबित हुई। जिसके बाद तहसील प्रशासन ने दिलीप कुमार उर्फ मुन्ना को कब्जा हटाने का निर्देश दिया। बावजूद इसके अवैध कब्जा नहीं हटा। वही एसडीएम शालिनी प्रभाकर व राजस्व प्रशासन शनिवार को कोठी पुलिस के साथ गांव पहुंचे। जेसीबी लगवाकर अवैध निर्माण ढहा दिया। दोबारा कब्जा करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दिया। तहसील प्रशासन की कार्रवाई से भूमाफियाओं के होश फाख्ता हैं।

मोहम्मद  अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स 8787049566

Don`t copy text!