आचार संहिता लगते ही उतरने लगी होर्डिंग्स
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
हैदरगढ़, बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। शनिवार को चुनाव आयोग द्वारा इसका ऐलान करते ही प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है। वहीं प्रदेश में 7 चरणों में मतदान होगा। आचार संहिता लागू हो जाने से उसके अनुपालन के क्रम में उपजिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर व पुलिस क्षेत्राधिकारी बीनू सिंह द्वारा नगर पंचायत हैदरगढ़ में लगी राजनीतिक दलों की होर्डिंग्स व बैनरों को हटवाया गया। शनिवार को उपजिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा पुलिस व नगर पंचायत कर्मियों के साथ कस्बा के अवशानेश्वर रोड किनारे लगी विभिन्न राजनीतिक दलों की होर्डिंग व बैनरों को हटवाते हुए देखा गया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी रवींद्र मोहन, कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार वर्मा भी मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

