खड़ी कार में ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे लोग
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
हैदरगढ़, बाराबंकी। कोतवाली क्षेत्र के बारा स्थित टोल प्लाजा पर एक खड़ी कार में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही की कार में सवार लोग एक बड़े हादसे का शिकार होते बाल-बाल बच गए। वही हादसे के बाद चालाक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक लखनऊ बनारस नेशनल हाईवे पर बारा टोल प्लाजा पर बीती रात एक कार खड़ी हुई थी, तभी सुलतानपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत की बात तो यह रही कि इस दौरान कार में बैठे लोग बाल-बाल बच गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक से कार काफी दूर तक रगड़ती हुई चली गई। इस सारे घटनाक्रम की वीडियो सामने आने पर जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। बताया जाता है कि ट्रक चालक नशे में था इसी के चलते यह हादसा हुआ है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

