उत्तर प्रदेश में स्‍कूलों के बाद अब विश्वविद्यालय व डिग्री कालेज भी बंद, आनलाइन संचालित होंगी कक्षाएं

एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

उत्तर प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय व डिग्री कालेज भी सोमवार से लेकर 16 जनवरी तक बंद रहेंगे। कोरोना के बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए उच्च शिक्षा विभाग ने यह निर्णय लिया है। इस दौरान विद्यार्थियों की आनलाइन कक्षाएं संचालित की जाएंगी। अगर किसी विश्वविद्यालय व डिग्री कालेज में परीक्षाएं चल रही हैं, तो वह यथावत चलेंगी। परीक्षाओं के लिए संस्थान खोले जाएंगे। कोविड-19 के प्रोटोकाल का सख्ती से पालन कराते हुए परीक्षाएं संचालित की जाएंगी।उच्च शिक्षा सचिव शमीम अहमद खान की ओर से विश्वविद्यालय व कालेजों में सोमवार से लेकर 16 जनवरी तक भौतिक रूप से विश्वविद्यालय बंद किए जाने का आदेश जारी कर दिया गया है। उधर सभी प्राइमरी स्कूलों से इंटर कालेज तक को पहले ही बंद कर दिया गया है। यहां भी आनलाइन कक्षाएं ही संचालित हो रही हैं। सिर्फ किशोरों को टीका लगाने के लिए स्कूल खोले जा रहे हैं।

एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

Don`t copy text!