पंकज कुमार सिंह ने पुलिस बल को साथ लेकर पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
मसौली बाराबंकी। आगामी 27 फरवरी को जैदपुर विधानसभा सीट पर मतदान की घोषणा के बाद प्रशासन चुनाव कराने की तैयारी में जुट गया है। पुलिस चुनाव में पोलिंग बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुरक्षा खाका तैयार करने में जुट गई है। रविवार को प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने पुलिस बल को साथ लेकर पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया तथा होर्डिंगों को हटवाया।
निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश की नयी सरकार के लिए चुनाव की घोषणा करते ही सरकारी अमला निष्पक्ष एव शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने में जुट गया है। रविवार को प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने दल बल के साथ ग्राम पंचायत मसौली, बड़ागांव, बांसा, देवकलिया सहित अन्य पोलिंग बूथों का जायजा लिया तथा लोगो से निर्भीक होकर बिना किसी के दबाव में मतदान करने की अपील की। प्रभारी निरीक्षक सिंह ने मतदाताओं से बिना डर के मतदान की अपील की। साथ ही लोगो को आगाह किया कि यदि किसी ने गड़बड़ी फ़ैलाने की कोशिश की तो सख्त कार्यवाही की जायेगी। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव के दौरान किसी प्रकार के दबाव एवं शराब आदि के लालच में डरने की जरूरत नहीं है आप लोग निष्पक्ष चुनाव में मतदान करे यदि किसी प्रकार का दबाव होता है तो तुरन्त मसौली पुलिस एवं पीआरवी का नम्बर डायल करके अवगत कराये ऐसे मामलों में तत्काल मसौली पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी आपका नाम और नम्बर सुरक्षित रखा जाएगा इसके लिए डरने की जरूरत नही है। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक ने सफाई कर्मचारी संघ के ब्लाक अध्यक्ष सचिन वाल्मीकि के सहयोग से होर्डिंगों को हटवाया।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

