महिला आईकॉन बनी अमृता शर्मा, दिव्यांग आईकॉन नागेश
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में जिलाधिकारी डा.आदर्श सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में त्रिछत्र छाया सेवा न्यास की अध्यक्ष एवं समाजसेविका अमृता शर्मा को विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हेतु महिला आईकॉन के रूप में नियुक्त किया गया है। अमृता शर्मा निर्वाचन में महिलाओं की अधिक भागीदारी बढ़ाने के क्रम में सराहनीय कार्य कर रही हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा सम्मानित, दिव्यांग आईकॉन के रूप में उपस्थित नागेश एवं महिला आईकॉन अमृता शर्मा ने संयुक्त रूप से जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, अपर जिला सूचना अधिकारी आदि की उपस्थिति में 27 फरवरी 2022 के प्रति जागरूकता का लोगो का अनावरण किया।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

