सलमानी समाज उत्तर प्रदेश में एक बड़े वर्ग के रूप में समाज को मुख्यधारा में जोड़ने का प्रयास किया..
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270
बाराबंकी मंगलवार को ऑल इंडिया जमात ए सलमानी की बैठक का आयोजन जिला प्रभारी जनाब शकील सलमानी साहब के आवास पर संपन्न हुई।इस बैठक में मुख्य रूप से संगठन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब फरीद सलमानी एंव जनाब वैस सलमानी राष्ट्रीय संगठन मंत्री मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का संचालन जनाब जिला प्रवक्ता रफीक सलमानी ने किया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जनाब नफीस सलमानी जी ने किया।

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनाब फरीद सलमानी जी ने कहा की सलमानी समाज उत्तर प्रदेश में एक बड़े वर्ग के रूप में है आगामी कई वर्षों से समाज के नेताओं के द्वारा कई सम्मेलन एवं सेमिनार करके समाज को मुख्यधारा में जोड़ने का प्रयास किया उक्त संगठन के द्वारा यह निर्णय लिया गया कि 2022 के चुनाव में सलमानी समाज को जो भी दल मुख्यधारा में जोड़ेगा सलमानी समाज व उसका संगठन उस दल को अपना समर्थन देंगे। क्योंकि उत्तर प्रदेश में सलमानी बिरादरी अति पिछड़ी बिरादरी बन चुकी है समाज के नौजवान बेरोजगारी के दलदल में फंसे हैं समाज का पैतृक व्यवसाय सैलून है उक्त कार्यों पर पूजीपतियों का कब्जा हो चुका है समाज की यथास्थिति दलितों से बदतर हो चुकी है उक्त समाज पूरे प्रदेश में संगठित है समाज अपने संगठन के आदेश का इंतजार कर रहा है।
Related Posts
इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए विशिष्ट अतिथि जनाब वैस सलमानी जी ने कहा कि प्रदेश के सभी जनपद के अध्यक्षों से वार्ता हो चुकी है जैसे ही सलमानी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आदेश आता है तो पूरे उत्तर प्रदेश की 403 सीटों पर सलमानी समाज सभी सीटों पर मजबूती से काम करेगा उस दल को विधानसभा चुनाव जीत दिलाने का काम करेगा। बैठक में मुख्य रूप से मो शकील सलमानी, मो हाफिज सलमानी, मो रफीक सलमानी, नूर आलम सलमानी, मो इस्माइल सलमानी, मो फरहान सलमानी, निसार सलमानी, अरमान, मो रफीक, पप्पू अहमद, वारिस जमाल, कामिल सलमानी आदि उपस्थित रहे।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270

