यूपी चुनाव 2022 : बूथ पर तीन बार होगी थर्मल स्कैनिंग, बुखार निकला तो इस तरह मतदान करवाएगा प्रशासन

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

कोरोना संक्रमण के मद्देनजर चुनाव आयोग की ओर से कई व्यवस्थाएं बनाई गई हैं। कोविड पाजिटिव मतदाता को जहां पोस्टल बैलेट की सुविधा दी गई है वहीं मतदान केंद्र तक आने वाले संदिग्ध मतदाताओं के लिए भी व्यवस्था की गई है। बूथ पर थर्मल स्कैनिंग के दौरान जिस मतदाता में बुखार की पुष्टि होगी, उसे टोकन जारी किया जाएगा और आखिरी घंटे में यानी शाम पांच से छह बजे के बीच मतदान का अवसर दिया जाएगा।इस बार सभी बूथों पर कोविड हेल्प डेस्क बनाया जाएगा। मतदान के लिए आने वाले हर व्यक्ति की थर्मल स्कैनिंग की जाएगी। पहली बार स्कैनिंग में यदि तापमान कुछ बढ़ा मिला तो थोड़ी-थोड़ी देर पर दो बार और जांच की जाएगी। तीन बार एक तरह का परिणाम आने पर उस मतदाता को अन्य मतदाताओं के साथ वोट देने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे मतदाता को टोकन देकर आखिरी एक घंटे में आने को कहा जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया पर सेक्टर मजिस्ट्रेट की नजर होगी।
मतदान की तिथि से एक दिन पहले सभी बूथों को सैनिटाइज किया जाएगा। मतदान के दिन पैरा मेडिकल स्टाफ या आशा कार्यकर्ता सभी मतदाताओं की थर्मल स्कैनिंग करेंगे। वहां बनाए गए हेल्प डेस्क पर पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर टोकन दिए जाएंगे। शारीरिक दूरी का पालन कराने के लिए बूथ के बाहर गोला बनाया जाएगा। महिला, पुरुष, दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिक के लिए लाइन अलग-अलग होगी। सभी को मास्क लगाकर आना होगा। यदि मतदाता मास्क लगाना भूल जाता है तो उसे मतदान स्थल पर मास्क दिया जाएगा। पीठासीन अधिकारी यदि संदेह व्यक्त करते हैं तो मतदाता को बूथ के भीतर पहचान के लिए मास्क उतारना पड़ सकता है।चुनाव के दौरान आयोग की ओर से दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन कराने में जुटे हुए है।मतदान स्थल पर आने वाले हर मतदाता को ईवीएम का बटन दबाने के बाद उंगली को सैनिटाइज करने को कहा जाएगा। इसके लिए प्रशासन की ओर से पर्याप्त मात्रा में सैनिटाइजर खरीदने का आर्डर दिया गया है।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

Don`t copy text!