सोलर लालटेन व एलईडी झालर बनाने दिया प्रशिक्षण

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

हैदरगढ़ बाराबंकी। विकास क्षेत्र त्रिवेदी गंज में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को युवा उद्यमी एवं मास्टर ट्रेनर चंचल सिंह यादव द्वारा स्वदेशी एलईडी झालर एवं सोलर उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत रौनी में आकाश महिला प्रेरणा ग्राम संगठन की लगभग 50 महिलाओं को दिया गया। इस कार्यक्रम में प्रशिक्षण यंग इंडिया पावर फाउंडेशन एवं वे ऑफ राइट फाउंडेशन के साझा सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का संचालन नीतू कुशवाहा के द्वारा किया गया। उन्होंने मार्केट में एलईडी उत्पादों की मांग पर विस्तृत चर्चा की। समूह की महिलाओं को एकजुट होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मीरा सिंह, रेखा वर्मा, शिव कुमारी, मंजू वर्मा,आरती वर्मा,जैंसी वर्मा,रीना,गुड़िया, पूजा वर्मा, इस मौके आनंद , अरुण, सुनील वर्मा प्रधान प्रतिनिधि रौनी, सतीश वर्मा, सहित ग्रामीण और समूह की महिलाएं मौजूद रही।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!