सपा की सरकार बनाओ, बेरोजगारी और महंगाई से पाओ छुटकारा: गोप भ्रमण कार्यक्रम में बोले पूर्व मंत्री
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। समाजवादी पार्टी की बढ़ती ताकत और लोकप्रियता से परेशान होकर डबल इंजन की सरकार ने बेतुके बयान देना शुरू कर दिया है। उक्त बात बुधवार को विधानसभा क्षेत्र रामनगर के ग्राम बरौलिया, खुर्दमऊ, मरकामऊ आदि गावों का भ्रमण कर सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने व्यक्त की। श्री गोप ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी विकास के मुद्दे पर चुनाव मैदान में उतरी है, इस वक्त के सबसे अहम मुद्दा महंगाई और बेरोजगारी है, समाजवादी पार्टी की सरकार बनाओ, बेरोजगारी और महंगाई से छुटकारा पाओ। आप सभी लोगों से अनुरोध है कि बीजेपी हटाओ और देश बचाओ। इस अवसर पर अजय वर्मा बबलू, हशमत अली गुड्डू, सौरभ सिंह, अनवर अली राइन, अमित वर्मा, मो जाकिर, परिजात महंत, जावेद अंसारी आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

