उत्तर प्रदेश में कोरोना टेस्ट के लिए नया प्रोटोकाल जारी, अब लक्षण वाले मरीज की ही होगी जांच

आशिष सिंह संवाददाता की रिपोर्ट एसएम न्यूज़24टाइम्स लखनऊ उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में अब कोरोना के लक्षण वाले लोगों का ही टेस्ट किया जाएगा। ऐसे लोग जिन्हें खांसी, बुखार, गले में खराश व सांस लेने में दिक्कत हैं, उन्हीं का सैंपल लिया जाएगा। ऐसे 19 देश जहां कोरोना का संक्रमण ज्यादा है, वहां से आ रहे सभी मरीजों का कोरोना टेस्ट होगा। बाकी देशों से आने वाले यात्रियों में से केवल दो प्रतिशत की ही जांच की जाएगी। रेलवे व बस स्टेशन पर भी थर्मल स्क्रीनिंग कर ऐसे लोग जिन्हें बुखार है, उनकी जांच की जाएगी।अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद की ओर से शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना जांच के लिए नया प्रोटोकाल जारी कर दिया गया। अब कोरोना रोगियों के संपर्क में आने वाले ऐसे लोग जो बुजुर्ग हैं या फिर किसी गंभीर रोग से ग्रस्त हैं, उन्हीं की जांच कराई जाएगी। होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज होने वाले रोगियों की जांच नहीं होगी। दूसरे राज्यों से आ रहे लक्षण विहीन लोगों की जांच नहीं होगी।

आशिष सिंह संवाददाता की रिपोर्ट एसएम न्यूज़24टाइम्स लखनऊ उत्तर प्रदेश

Don`t copy text!