त्रिलोकपुर चौकी प्रभारी नेतृत्व में पैरामिलिट्री फोर्स किया कस्बे में फ्लैग मार्च
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
मसौली बाराबंकी। विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार थाना मसौली पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स ने जनता को सुरक्षा का एहसास दिलाने के लिए फ्लैग मार्च निकाला ।
27 फरवरी को होने वाले विधानसभा के चुनाव में शांति बनाये रखने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र में चौकी प्रभारी कन्हैया पांडेय के नेर्तत्व में कस्बा त्रिलोकपुर व पुरेभगई पुरवा समेत कई गांवों में फ्लैग मार्च किया। पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के संबंध में जनता को सुरक्षा का एहसास कराया गया। त्रिलोकपुर चौकी प्रभारी कन्हैया पांडेय ,हेड कांस्टेबल प्रदीप मिश्रा, अनुज मिश्रा, राजेश यादव ,राहुल राजपूत ,आदि पुलिस बल और पैरामिलिट्री फोर्स शामिल रही
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
।

