मनाई गई छोटे लोहिया की पुण्यतिथि
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211
हैदरगढ़, बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के विधानसभा कार्यालय पर छोटे लोहिया कहे जाने वाले स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई। पूर्व विधायक राम मगन रावत एवं पार्टी के पदाधिकारियों ने श्री मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस मौके पर अपने संबोधन में पूर्व विधायक श्री रावत ने कहा कि स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र हमारे ही नहीं पूरी समाजवादी पार्टी के लिए एक आदर्श व्यक्तित्व थे हम सभी लोग उन्हीं के द्वारा बताए गए रास्ते पर चलकर सफलता के नए आयाम गढ़ रहे हैं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधानसभा अध्यक्ष परसुराम यादव प्रदेश सचिव पंकज यादव जिला उपाध्यक्ष बृजेश मिश्रा अरविंद यादव अशोक रावत राजेश कुमार अंकित यादव सहित सैकड़ों की संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

