चौपाल लगाकर कारक पीड़ित लोगों के साथ निष्पक्ष बैठक
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
मसौली बाराबंकी। अपर पुलिस अधीक्षक पूणेंद्र सिंह ने सोमवार को ग्राम पंचायत बड़ागांव व मसौली में चौपाल लगाकर कारक एव पीड़ित लोगों के साथ बैठक कर निष्पक्ष एव बिना किसी डर के निर्भीक होकर मतदान की अपील की।
ग्रामीणों से रूबरू होते हुए अपर पुलिस अधीक्षक पूणेंद्र सिंह ने कहा कि 27 फरवरी को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। आपके वोट के आधार पर ही आपके गांव का विकास होगा। प्रधान को जिम्मेदारी दी है कि विधानसभा चुनाव में कोई भी मतदाता छूटने ना पाये सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी भी प्रकार के प्रलोभन में न आये। मतदान के दिन सभी लोग वोट डालने निकलिए और अपने साथ के लोगों को भी वोट डालने के लिए ले चलिए यदि कोई दबाव बनाये तो पुलिस का सहयोग जरूर लें। अपर पुलिस अधीक्षक ने वरनेबल बूथों का जायजा लेते हुए पीड़ित व्यक्तियों से बिना डर के मतदान की अपील की वही कारक लोगो को कड़ी चेतावनी दी।
प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने कहा कि पहले मतदान करें इसके बाद कोई और काम करें। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही हैं। किसी भी तरह से चुनाव प्रक्रिया प्रभावित न हो इसके लिए पुलिस अधिकारी अति संवेदनशील बूथों पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा पुलिस का मुख्य उद्देश्य मतदान से पूर्व अगर कोई भी नेता या उसका समर्थक शराब, पैसे, उपहार बांटकर वोट हासिल करने के लिए लुभाता है, तो उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। ग्राम पंचायत अधिकारी मो0 आकिब जमाल ने चौपाल में उपस्थित लोगों से टीकाकरण बढ़चढ़कर भाग लेने की अपील की। इस मौके पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामकृपाल सिंह, प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, मसौली प्रधान प्रतिनिधि मुईन अंसारी, ग्राम पंचायत सचिव कृष्ण कुमार यादव, बीडीसी शाहिद अली, राहुल ठाकुर, राधेलाल बौद्ध, सुनील वर्मा, प्रेमनन्द वर्मा, प्रधान प्रेमचन्द वर्मा सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

