योगी का सपा पर हमला, बोले- जिनकी टोपियां निर्दोषों के खून से रंगी है वे न्याय की बात करते हैं,अपराधियों के गले में 10 मार्च के बाद लटकी होंगी तख्तियां

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुजफ्फरनगर, कैराना, बुलंदशहर, श्याना और मुरादाबाद के दंगों के जिम्मेदार आरोपियों को सपा ने प्रत्याशी बनाया है। पांच साल तक बिलों में छिपे ऐसे लोग अब नेता बनने का ख्वाब देख रहे हैं। लेकिन इन्हें पता नहीं है कि कानून का राज प्रदेश में 10 मार्च के बाद भी रहेगा। प्रदेश की 25 करोड़ की जनता के साथ कोई खिलवाड़ नहीं कर पाएगा। चुनाव में घूमने वाले पेशेवर अपराधियों व माफियाओं के गले में 10 मार्च के बाद तख्तियां लटकी दिखाई देगी। थाने की चौकियों में बख्शने की गुहार लगाते दिखेंगे। फुटपाथ पर सब्जी बेचकर पेट भर लेंगे, लेकिन किसी के हक पर डकैती नहीं डालेंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि निशुल्क टेस्ट, उपचार और फिर सभी को निशुल्क वैक्सीन के साथ गरीबों को खाद्यान की डबल डोज घर तक पहुंचाने का कार्य डबल इंजन की सरकार में हो रहा है। मैंने अखिलेश यादव से पूछा, कितने गरीबों का मकान बनाए हो, उन्होंने कहा भूल गए थे, मैंने कहा ऐसे ही बोलते हैं। उन्हें अपना मकान बनाने में भूल नहीं हुई। उनके शागिर्द में रहने वाले बड़े-बड़े माफियाओं ने हवेलियां बनाई, तो भूल नहीं हुई। लेकिन गरीबों का मकान बनाने में उनसे भूल हो गई। डबल इंजन सरकार ने गरीबों 43 लाख गरीबों को एक एक आवास दे दिया। पहले बिजली नहीं मिलती थी, आज बिजली मिल रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले पांच वर्षों के दौरान बिना रुके, बिना डिगे, बिना झुके और बिना थके, भाजपा की डबल इंजन सरकार ने प्रदेश की 25 करोड़ की जनता को सुरक्षा का माहौल दिया। अब बीते पांच वर्ष में कोई दंगा तो नहीं हुआ, लेकिन दंगाइयों को ठिकाने लगाने का काम सरकार ने किया। यहां पर दुर्भाग्य से एक गुंडा विधायक बन गया था, जो कि आतंक फैलाता था। भाजपा सरकार बनने पर एक बार गुंडई करने पर उसको सीधे जेल के अंदर भेजने का कार्य सरकार ने किया। अब कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध नहीं लगता है।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

Don`t copy text!