38 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत के अटाने पर पड़ा मिला…

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

मसौली बाराबंकी। शनिवार की रात्रि को खेत की रखवाली करने गये एक 38 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत के अटाने पर पड़ा मिला मृतक के पिता की सूचना पर पहुँची मसौली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत्यु कैसे हुई जिसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा वही पुलिस का मानना है कि युवक की मौत ठंड लगने के कारण हुई है।
मामला मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम गुरेला का है शनिवार की देर रात्रि गुरेला निवासी 38 वर्षीय विकास उर्फ सुशील पुत्र अम्बर प्रसाद खेत मे लगी आलू की फसल की रखवाली के लिए गया था।
रविवार की सुबह काफी देर तक घर वापस न आने पर परिजन जब खेत पता करने गये थे विकास उर्फ सुनील मृत अवस्था मे पड़ा मिला। युवक की मौत की सूचना गांव पहुँचते ही कोहराम मच गया मृतक के पिता कि सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि युवक की सम्भवता ठंड लगने से मौत हुई है।शरीर में किसी प्रकार के चोट के निशान भी नही है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर अग्रीम कार्यवाही की जायेगी।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

 

Don`t copy text!