भाजपा नेता अपर्णा यादव का कांग्रेस पर तंज, प्रियंका गांधी वाड्रा सिर्फ नारे देतीं, हकीकत में करती कुछ नहीं

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी पुत्र वधू और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नेता अपर्णा यादव ने कहा है कि प्रियंका गांधी वाड्रा सिर्फ यूपी में ही महिलाओं की हिमायती हैं। कांग्रेस के अभियान लड़की हूं, लड़ सकती हूं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वह सिर्फ नारे देती हैं लेकिन हकीकत में करती कुछ नहीं।भजपा के प्रदेश कार्यालय में रविवार को पत्रकारों से अपर्णा यादव ने कहा कि कांग्रेस के टिकट पर केवल यूपी में ही लड़की लड़ सकती है। पंजाब में महिला कांग्रेस की 12 कार्यकर्ताओं ने टिकट मांगा था लेकिन, एक को भी नहीं मिला। उत्तराखंड में महिला कांग्रेस अध्यक्ष भाजपा में शामिल हो चुकी हैं। उन्होंने तंज कसा, प्रियंका जी आप कैसे लड़की को लड़वाएंगी। भाजपा सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि योगी राज के पांच साल में प्रदेश में एक भी दंगा और घोटाला नहीं हुआ। 2017 में भाजपा की जीत के बाद ही प्रदेश में असली बदलाव आया, क्योंकि हमारे पास संकल्प और नीयत दोनों अच्छी थी।उन्होंने कहा कि पांच साल में 47 हजार से ज्यादा भूमाफिया और गुंडे जेल भेजे गए हैं। दो हजार करोड़ रुपये की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चला। पहले युवाओं को बिना सिफारिश नौकरी नहीं मिलती थी, अब ऐसा नहीं है। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हुआ है अब प्रदेश में 59 मेडिकल कालेज हो गए हैं। पांच साल में 43 लाख लोगों को पक्का घर मिला है। ढाई करोड़ लोगों को शौचालय दिया गया है।अपर्णा यादव ने कहा कि बहू बेटियों को अब यहां डर नहीं लगता, क्योंकि यूपी में भाजपा की सरकार है। अपराधी पलायन कर गए हैं।प्रदेश को गुंडाराज, भ्रष्टाचार, दंगाराज से मुक्ति मिली है। प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि कुछ लोग बदलाव, बदलाव की बात कर रहे हैं। मेरा उनसे सीधा सवाल है उनको बड़ी शिद्दत और उम्मीद से 2012 में कुर्सी पर बिठाया था लेकिन, उन्होंने क्या किया। जनता को सब याद है। उन्होंने वादों की पोटली को कचरे के डिब्बे में डाल दिया।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

Don`t copy text!